Wednesday, 2 May 2018

क्यों हम गंगा को गंगा सफाई अभियान के दौरान ही साफ करें?

ऋषिकेश शहर की खूबसूरती है पहाड़ों में से निकलती गंगा नदी। यही कारण है कि आज दूर-दूर से लाखों सैलानी इस सुंदर से प्राकृतिक नजारे को देखने आते हैं। लेकिन ये कहना भी गलत नही है कि ऋषिकेश के आसपास बसे घरों का निकलने वाला गंदा पानी गंगा में सम्मिलित हो रहा है। सिर्फ यही नहीं स्थानीय लोग भी घर का कूडा कूडेदान में फेंकने की जगह सड़क पर फेंक देते हैं। जो बारिश के समय में नदी में मिल जाता है और आने वाले सैलानी भी गंदगी फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ते। आज पानी जितना भी साफ दिखाई देता है आने वाले समय में इतना भी दिखाई नहीं देगा। हमारी पवित्र गंगा नदी किसी दिन नाले में विलीन होते ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस बात के लिए  हम सरकार को ही क्यों जिम्मेदार ठहरायें। गलती करने का ठहका सिर्फ सरकार ने ही थोड़ा ना लिया है।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2054488664578701&id=616732285021020

छोटे-छोटे बहुत सारे नाले हैं जो गंगा में मिल रहे हैं। ज्यादातर त्योहारों पर श्रद्धालु  गंगा स्नान के लिए आते हैं, पूजा की सामग्री को गंगा में बहा देते हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे है गंगा सफाई अभियान भी असफल होते दिखाई देते हैं। गंगा को साफ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि सब की है, क्यों हम गंगा को गंगा सफाई अभियान के समय ही साफ करें।  गंगा हम सब की है!
https://m.hindustantimes.com/dehradun/uttarakhand-hc-seeks-reply-from-authorities-on-ganga-pollution/story-gV5zP5QckdhYCFxNkI057H.html

No comments:

Post a Comment

What covid taught us?

In 2020, our world has suffered from a huge pandemic situation. Economic situation of all the countries got stuck. Many people migrated to t...